शनिवार, जुलाई 09, 2011

आज अगर तुम होते बापू

आज अगर तुम होते बापू
सच कहता हूं रोते बापू
अहिंसा ज़र्रे-ज़र्रे में है
तेरा वतन खतरे में है
सबको अपनी-अपनी पड़ी है
भारत मां अकेली खड़ी है
कहीं है आतंकवाद का साया
कहीं हैं ये आरक्षण की छाया
तेरे देश पे क्या गुजर रही है
इन्सानियत घुट-घुट मर रही है
कोई है यहां नोटों के चक्कर में
कोई है यहां वोटों के चक्कर में
लगता नहीं अब कोई इंकलाब आएगा
बापू! मेरे देश को अब कौन बचाएगा?
बापू! मेरे देश को अब कौन बचाएगा?



2

तहेदिल से आपका सम्मान करता हूं
बापू मैं आपको प्रणाम करता हूं
साथ ही चाहता हूं मैं
आपसे एक बात की मुआफी
न कहूंगा तो देश के साथ
होगी बड़ी बेइंसाफी
सत्य-अहिंसा,त्याग-तपस्या
ये सब दी थी आपने शिक्षा
मगर ये भी एक कटु सत्य है
आज आप नहीं हो हमारे
फिर भी आप हो हमारे मध्य
नोटों के जरिये ही सही
रहते हो हमारे आस-पास ही
बस आप की
भूमिका है बदली-बदली
आप तो थे अहिंसा के पुजारी
आप की छपी फोटो वाले नोट
देश में फैला रहे हैं हिंसा भारी
जहां बड़े-बड़े तो बची
आते नहीं काम
वहां आपकी तस्वीर छपे नोट
आते हैं बड़े काम
बापू तुझे प्रणाम!
नोटों पर छापकर फोटो बापू वाली
हम कर नहीं रहे बापू का सम्मान
बापू का नोटों पर नहीं
बापू का मन में है स्थान
बापू की शिक्षाओं को
जिंदगी में उतारिए
अपने साथ-साथ
समाज को सुधारिए।



3



क्या था और क्या हो गया हिन्दुस्तान, बापू देखने चले आओ
कैसे -कैसे हाथों में है तेरे देश की कमान, बापू देखने चले आओ

सत्य-अहिंसा, त्याग-तपस्या की दी थी आपने हमको शिक्षा
इस पे अमल करना छोड़ गया क्यूं इन्सान, बापू देखने चले आओ

पश्चिमी हवा चल रही है बापू हर चीज यहां की बदल रही है बापू
हर दिन हो रहा है छोटा नारी का परिधान, बापू देखने चले आओ

शहीदों की तस्वीरें लगी मिलती नहीं अब किसी घर की दीवारों पर
ले लिया अब फिल्म स्टार, क्रिकेटरों ने इनका स्थान, बापू देखने चले आओ

ईमानदारी धीरे-धीरे दम तोड़ रही है बापू संस्कार धीरे-धीरे मर रहे हैं
महिलाओं की कदर है न यहां बुजुर्गों का सम्मान, बापू देखने चले आओ

अफसोस! वतन के लिए वक्त है ही नहीं आज कल के आदमी के पास
खुद तक ही महदूद हो गया क्यूं आज का इंसान, बापू देखने चले आओ

शनिवार, जुलाई 24, 2010

पंचायतों को समर्पित गीत : ये इश्‍क आजाद है

गीता, कुरान, हर मजहब का ज्ञान पहले पढ़ ले ये सारा जहान


फिर बताए कहा लिखा है

इश्‍क पर किसी गांव,गोत्र की पाबंदी है

ये इश्‍क तो दो दिलों की रजाबंदी है

तुम समझो बात मेरी, तुम मानो बात मेरी

ये इश्‍क आजाद है,ये इश्‍क आजाद है





बचपन में तुमने ही सिखाया है

सब अपने हैं यहां न कोई पराया है

जब उमर हुई इश्‍क करने की

क्‍यूं फिर हम पे पहरा लगाया है

प्‍यार भी तो तुमने ही सिखाया है

अ इश्‍क से नफरत करने वालों

नफरत से किसका घर हुआ आबाद है

ये इश्‍क.........आजाद है





मारना छोड़ दो मुहब्‍बत वालों को

मारना है तो मारो नफरत वालों को

मारो दहेज लेने वालों को

इन रिश्‍वत खाने वालों को

इन चोर, गुंडे, दलालों को

मारो गर्भ में बेटी मारने वालों को

मारो गर्भ में बेटी.............................

पंचायत ये काम भी कर सकती हैं

और अपना नाम भी कर सकती हैं

मैं नहीं कहता हूं ये तो

हर नौजवां की आवाज है

ये इश्‍क .............आजाद है



गांव की गांव में शादी क्‍यूं नहीं हो सकती

एक ही गोत्र में शादी क्‍यूं नहीं हो सकती

हमको आप ही समझाइए

हमको बताइए बताइए

पर्दे के पीछे क्‍या-क्‍या होता है

आप सब समझते हैं

गांव की गांव में क्‍या क्‍या होता है

हमने तो यहां तक देखा है

देख कर दुख बहुत होता है

बाप-बेटी का बलात्‌कार कर देता है

ससुर, बहु की आबरू तार-तार कर देता है

आदमी इंसानियत को शर्मसार कर देता है

पंचायत मेरे सवाल का जवाब दे

मैं गलत हूं तो मुझे समाज निकाल दे

ऐसे कितनों को मारा गया है

ऐसे कितनों को उखाड़ा गया है

तुम्‍हारी खामोशी तुम्‍हारा जवाब है

ये इश्‍क ..............आजाद है





इनसे से तो लाख अच्‍छे हैं

आपके ये जो बच्‍चे हैं

मुहब्‍बत करके शादी करते हैं

आपकी टेंशन आधी करते हैं

इश्‍क वालों से ही जहां आबाद है

ये इश्‍क............ आजाद है

रविवार, जून 06, 2010

निकम्मा बेटा ही अच्छा लगता है

मौसम बदला-बदला लगता है




लम्हा लम्हा चिड़चिड़ा लगता है







जिसे भी देखिए खाने को दौड़ता है



आदमी कुछ ज्यादा ही भूखा लगता है







देश के बुजुर्गों की हालत देखकर



सच में दिल को बड़ा धक्का लगता है







बेटी चाहे चांद-तारे तोड़ लाए फिर भी



क्यूं हमें निकम्मा बेटा ही अच्छा लगता है







जिस घर में बेटी है न शजर है कोई



उस घर का आंगन सदा सूना लगता है







शहरवालों से लाख अच्छे हैं वो आज भी



जहां कलम-दवात, तख्ती, बस्ता लगता है

रविवार, जुलाई 12, 2009

। हमें अपनी बेटी के एक नही दो नाम रखे हैं। अलवी और भुवि ।

सात जुलाई को हमारे घर एक गुडिया ने जन्म लिया है.कई लोगो ने सुभकामनाये दी । लेकिन कई लोगो ने सुभकामना तो दी लेकिन सात ही कहा लड़का होता तो पार्टी लेते। मुझे ये सुन कर अफ़सोस भी हुआ और हेरानी भी। लड़की हमारे घर हुई है लेकिन दिकत उन्हें क्यो हो रही है । समाज को ये सोच बदलनी चाइये । बेटी के आने से हम खुश है । हमें अपनी बेटी के एक नही दो नाम रखे हैं। अलवी और भुवि ।

मेरी ब्लॉग सूची

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
rohtak, haryana, India
नाम-अनुज नरवाल रोहतकी खेल प्रेमी उद्देश्य-इस ब्लाॅग के माध्यम से खेल सेवा करना।